Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
6/4/2026 2:40:48 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस ने झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र में दामोदर नदी किनारे मिले युवक के हत्या मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। मामले में मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके होने वाले पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 31 मई को भौरा ओपी क्षेत्र के काली मेला स्थित दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास एक युवक का गला रेतकर हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान मृतक की पहचान बोर्रागढ़ होरलाडीह निवासी 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि दिलशाद अंसारी का प्रेम संबंध झरिया निवासी कोमल वर्णवाल से था। इसी दौरान कोमल का विवाह रोशन कुमार के साथ तय हो गया। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और विवाह के बीच दिलशाद दोनों के लिए बाधा बन गया था। इसके बाद कोमल और उसके होने वाले पति रोशन कुमार ने मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत दिलशाद को सुनसान इलाके में बुलाया गया, जहां उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया गया है। मामले में फरार आरोपी रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई दिलशाद की हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी