Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
6/7/2026 2:22:54 PM IST
76
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में खेत में लगे फसल की देख भाल करने गए एक किसान का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसान के शरीर पर जले के निशान मिले हैं, जबकि आंख, कान और नाक से खून निकलने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामला वज्रपात से मौत का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित काजीचक बहियार की है। मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणटोला निवासी 50 वर्षीय विजय सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। परिजनों के अनुसार विजय सिंह शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे रतनपुर स्थित अपने खेत में भिंडी तोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई पता नहीं चल सका। आज ग्रामीणों को विजय सिंह का शव भिंडी के खेत में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लोग दंग रह गए। परिजनों का कहना है कि मृतक के आंख, कान और नाक से खून निकल रहा था, जबकि सीने पर जलने जैसा गहरा काला निशान था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला वज्रपात से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।मृतक अपने पीछे पत्नी पनकी देवी सहित छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस