Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
6/8/2026 7:25:18 PM IST
114
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने IIT-ISM परिसर के समीप से पैदल मार्च शुरू किया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा। वहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।कार्यक्रम में शामिल युवा कांग्रेस की झारखंड सह-प्रभारी प्रीति मांझी ने कहा कि देश का युवा आज गंभीर संकट से गुजर रहा है। एक ओर पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया। झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और एनटीए की लापरवाही के कारण छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है। वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के सपनों को बार-बार झटका लग रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभा के दौरान नेताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन को और तेज करेगी। आक्रोश मार्च और नुक्कड़ सभा में युवा कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...