Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोदी सरकार ने पुरे किए 12 साल, भाजपा कार्यकताओ ने की पूजा, पीएम के लम्बी उम्र की कामना की
6/10/2026 5:25:05 PM IST
60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने की चर्चाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन कर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेर के जमालपुर स्थित बंगाली दुर्गा स्थान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया। जमालपुर के बंगाली दुर्गा स्थान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कोटे से विधान परिषद सदस्य लाल मोहन गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की गई। MLC ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें लंबी आयु मिले और वे देश का नेतृत्व करते रहें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हुई है। इसी वजह से कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है और जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...