Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मानगो फ्लाइओवर परियोजना का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरिक्षण 
 

6/10/2026 5:25:05 PM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर में बन रहे मानगो फ्लाइओवर परियोजना का केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ जिले के सांसद विद्दूत वरण भी उपस्थित रहे,  मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं और इस फ्लाइओवर के पूरा होने से मानगो, डिमना चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जमशेदपुर के मानगो राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर लंबे फ्लाइओवर का शुक्रवार को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लाइओवर निर्माण का कुछ हिस्सा वन विभाग की भूमि से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग और राज्य सरकार से आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा कि फ्लाइओवर के निर्माण से मानगो, डिमना चौक और आसपास के इलाकों में वर्षों से बनी हुई ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर के यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट