Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष  में कई  केंद्र ने कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की -आदित्य साहू 
 

6/11/2026 7:21:46 PM IST

78
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : ...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।
 आदित्य साहू ने  यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीधे उनके खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लाखों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं के कारण देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में भी जनता के कल्याण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट