Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का सीएम ने किया शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण
6/15/2026 1:52:38 PM IST
112
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित देवगांव पहुंचे, जहां उन्होंने एमएसएमई विभाग द्वारा स्थापित किए जाने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। करीब 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। यह टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर मगध क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां आठवीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग, मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि छह माह से लेकर एक वर्ष तक होगी। महिलाओं के लिए भी सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर शिक्षा, टेक्सटाइल, ब्यूटीशियन और अन्य स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि मगध क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, उद्यमी और स्थानीय लोग शामिल हुए। यह परियोजना क्षेत्र के तकनीकी और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...