Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रगति पथ यात्रा,बोले सांसद ढुल्लू महतो ...
6/15/2026 3:30:19 PM IST
141
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने धनबाद में प्रगति पथ यात्रा निकाली। इस पदयात्रा के माध्यम से पार्टी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रगति पथ यात्रा का नेतृत्व धनबाद सांसद धुल्लू महतो और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रावण राय ने किया। भाजपा की प्रगति पथ यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि गया ओवरब्रिज के चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं आईआईटी से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा एफएम रेडियो सेवा शुरू होने को भी क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । वही जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजवी ने केंद्र सरकार पर बोलै हमला, कहा महंगाई, बेरोजगारी और...