Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे छिनतई गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
6/16/2026 12:09:18 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: सितगोडा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 (JAP-6) गेट के पास पुलिस का पीछा करता देख छिनतई गिरोह के बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और संयुक्त घेराबंदी के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से आभूषण छीन लिए और फरार हो गए। पीड़िता की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी, और पूरे शहर में सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान सिदगोड़ा स्थित जैप-6 गेट के पास पुलिस को पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत उनका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक छोड़कर जैप-6 परिसर के अंदर घुस गए और भागने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद जैप जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी की और एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की विशेष टीमों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी के साथ शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
"ठोक दो" की ठसक और 'बिहार मॉडल' का पाखंड: जहां विक्षिप्तों का शिकार कर पुलिस खुद को 'सिंघम' बताती है!
#
महुली गंगा घाट पर स्नान के दौरान वृद्ध महिला की डूबने से मौत
#
कथित पुलिस मुठभेड़ मामला : NHRC की टीम पहुंचा भोजपुर, CBI जांच की उठी मांग
#
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार के साथ रील बनाने वाला गिरफ्तार
#
लिफ्ट बंद होने से बढ़ी मुसीबत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम