Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर

7/13/2026 2:01:21 PM IST

214
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जिले में बढ़ते मलेरिया, विशेषकर ब्रेन मलेरिया (सेरेब्रल मलेरिया) के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों, बेड, जांच किट और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में कठिनाई न हो।स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे, रैपिड टेस्ट, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और बुखार से पीड़ित लोगों की तत्काल जांच कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, घर और आसपास पानी जमा न होने दें तथा बुखार, कंपकंपी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उपायुक्त और सिविल सर्जन ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में बिना देर किए चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........