Date: 26/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी 
 

6/24/2026 5:06:28 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज  भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस लड़ाई का केंद्र परिवार को न्याय दिलाना होना चाहिए, न कि केवल आर्थिक सहायता देना। प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भी नेता या लोग यहां परिवार को आर्थिक मदद देने पहुंच रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि भरत तिवारी के परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी जनता और मैं उठाने को तैयार हूं। परिवार की चिंता मत कीजिए, केवल न्याय दिलाने पर ध्यान दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेगा। यदि सरकार की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो सम्राट चौधरी का घेराव भी किया जाएगा। महापंचायत में उन्होंने यह भी मांग उठाई कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि भरत तिवारी पर गोली चलाने का आदेश किस स्तर से दिया गया था। उनका कहना था कि बिना जवाबदेही तय किए न्याय संभव नहीं है। गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हाल ही में एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद से मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़ा रूप ले लिया है तथा विभिन्न दलों के नेता लगातार परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट