Date: 25/06/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
6/25/2026 4:16:36 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड में बन रहा दोमरदे जलाशय आने वाले दिनों में सिंचाई के साथ-साथ पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बन रहे इस प्रोजेक्ट से मुंढेरी, बैजलपुर, रतैठा समेत आसपास के कई पंचायतों के किसानों को सालभर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि जलाशय के बीच टापूनुमा पर्यटन केंद्र भी विकसित किया जाएगा, जहां लोग बोटिंग और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकेंगे। देखिए ये खास रिपोर्ट। मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के मुंढेरी पंचायत में 7 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से दोमरदे जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 52 एकड़ में फैला यह जलाशय अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जलाशय बनने से मुंढेरी, बैजलपुर, रतैठा समेत आसपास के कई पंचायतों के हजारों हेक्टेयर खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। अब तक बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों को सालभर पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे किसान दो फसलों की जगह तीन से चार फसल तक उगा सकेंगे। जलाशय से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए दो पैन का निर्माण कराया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खड़गपुर और परसंडो झील को पाइपलाइन के जरिए जलाशय से जोड़ा गया है, ताकि सालभर पानी का संग्रह बना रहे।
जल संरक्षण के साथ यह परियोजना भूजल स्तर को रिचार्ज करने में भी मददगार साबित होगी। दोमरदे जलाशय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे केवल सिंचाई परियोजना तक सीमित नहीं रखा गया है। जिला प्रशासन इसे पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित करने की तैयारी में है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर जलाशय के बीच करीब पांच एकड़ भूमि को टापूनुमा स्वरूप में सुरक्षित रखा गया है। यहां कैफेटेरिया, पार्क, बैठने की आकर्षक व्यवस्था और मिथिला हाट का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटक मोटर बोट के जरिए पानी के बीच बने इस टापू तक पहुंच सकेंगे, जो लोगों के लिए रोमांचकारी अनुभव होगा। सिंचाई, जल संरक्षण और पर्यटन तीनों उद्देश्यों को साथ लेकर तैयार हो रहा दोमरदे जलाशय मुंगेर के विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। उम्मीद है कि यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह परियोजना न केवल किसानों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि खड़गपुर क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाएगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
निर्जला एकादशी: भगवान विष्णु की आराधना का महापर्व, इस व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का फल
#
खाटू श्याम ट्रस्ट द्वारा रेलवे जक्शन परिसर में यात्रियों के बीच जलपान का वितरण
#
28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाजपा विधायक ने किया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण ,कहा, समस्या नहीं समाधान पर करिए बात
#
तीन साइबर अभियुक्त गिरफ्तार, ऐसे देते थे ठगी की घटना को अंजाम
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह