Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हौसले ने लिखी सफलता की कहानी: शादी की मेहंदी के दिन विकास बने BDO, दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई उड़ान
6/27/2026 11:56:53 AM IST
103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: हौसला बुलंद हो तो शारीरिक चुनौतियाँ कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं। इसका जीवंत उदाहरण बिहार के जहानाबाद जिले के डेढ़सैया गांव के रहने वाले विकास कुमार हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि मजबूत इच्छाशक्ति किसी भी मुश्किल को मात दे सकती है। विकास कुमार दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष और मेहनत के दम पर कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का पद प्राप्त किया है। खास बात यह है कि जिस दिन उनकी शादी की मेहंदी की रस्म चल रही थी, उसी दिन उनके चयन की खुशी ने उनके जीवन को दोहरी सफलता से भर दिया—एक ओर शादी की तैयारियाँ, दूसरी ओर अधिकारी बनने का सपना पूरा होना। डेढ़सैया गांव के विकास की शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे पटना पहुंचे, जहाँ उन्होंने IIT की तैयारी भी की। इसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए और कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। कोरोना काल में घर लौटने के बाद उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नौकरी भी हासिल की, लेकिन उनका सपना इससे आगे बढ़कर एक प्रशासनिक अधिकारी बनने का था। नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने दो बार साक्षात्कार में असफलता भी झेली, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं छोड़ा। अंततः अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने BPSC परीक्षा पास कर BDO बनने का सपना साकार कर लिया। विकास बताते हैं कि उनके संघर्ष के हर कदम में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा, जो उन्हें साइकिल पर बिठाकर स्कूल और कोचिंग तक ले जाते थे। उनकी सफलता का सबसे बड़ा आधार उनका परिवार, समाज और लगातार मेहनत रहा है।
उनके चाचा मुकेश कुमार के अनुसार, विकास हमेशा से मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने कभी अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। खेल से लेकर पढ़ाई तक, हर क्षेत्र में उन्होंने सामान्य बच्चों की तरह ही प्रदर्शन किया। आज विकास कुमार न सिर्फ एक अधिकारी हैं, बल्कि अपने गांव और समाज के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: प्रशासनिक ढांचे, संगठन पर हुई चर्चा
#
डिजिटल लोकतंत्र का नया अध्याय: सोशल मीडिया ने भारतीय राजनीति को कैसे बदल दिया है?
#
धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र सिन्हा: प्रिंस खान पर जारी कार्रवाई, कानून से नहीं बचेंगे अपराधी
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी
#
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
#
सन्नी की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय,कहा पुलिस ने ....