Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
6/30/2026 11:48:50 AM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: नारायणपुर थाना क्षेत्र के थाना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में बुटबेड़िया गांव निवासी अरसद अंसारी और इरशाद अंसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना मोड़ के पास लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और यह इस स्थान पर तीसरी बड़ी घटना है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण लोगों की जान जा रही है। पुलिस ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर स्थायी सुरक्षा उपाय, गति नियंत्रण और आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी : भानु प्रताप शाही
#
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
बरवाअड्डा पुलिस पर लग रहा गंभीर आरोप,केस माइनेज के नाम पर रिश्वत नहीं देने पर दरोगा ने लिया हिरासत में !.
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
मुंगेर में एटीएम फ्रॉड हुआ सक्रीय ,दो लोगों को झांसे में लेकर खातों से उड़ाए 2 लाख ,पीड़ित पहुंचा साइबर थाना
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...