Date: 01/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
6/30/2026 11:48:50 AM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद के चर्चित अनिल कुमार हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, जहानाबाद की अदालत ने सभी दोषियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला हुलासगंज थाना कांड संख्या-37/2020 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, 20 फरवरी 2020 को अनिल कुमार अपने पैतृक गांव बनवरिया गए हुए थे। इसी दौरान गेहूं काटने के विवाद को लेकर अमरेश कुमार, भेड़ा सिंह और उनके सहयोगी हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर अनिल कुमार के सिर में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक के चालक विजय कुमार प्रसाद भी मौजूद थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने चालक के साथ भी मारपीट की और उसे बंधक बना लिया था। बाद में वह किसी तरह बचकर निकला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जांच के बाद मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रत्यक्षदर्शी गवाह विजय कुमार प्रसाद समेत अन्य साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान का परीक्षण करने के बाद अभियोजन के आरोपों को संदेह से परे सिद्ध माना। इसके बाद न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी दंडित किया गया। मामले में राज्य सरकार की ओर से लोक अभियोजक शारदानंद कुमार ने प्रभावी पैरवी की।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
#
पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद निबंधन कार्यालय बंद, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
#
नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में संभाली गई स्थिति
#
साइबर गैंग का हुआ पर्दाफाश, 50हजार नगद, 12मोबाइल, 17एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद
#
सड़क अब जनता के लिए मौत का रास्ता बना? सड़क की बदहाली पर बोले लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कॉर्पियो, लोडेड पिस्टल व गोली के दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा , छानबीन में जुटी पुलिस
#
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी; कई इलाकों में तेज हवाओं का खतरा
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...