Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
7/2/2026 3:24:17 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: गया शहर के शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों का आरोप है कि मीना देवी को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दवा देने से उन्हें राहत मिल गई थी। उनका कहना है कि मरीज स्वयं चलकर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, मीना देवी 25 जून को अस्पताल पहुंची थीं। 26 जून को उनकी एंजियोग्राफी की गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ दिनों बाद 30 जून को उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलाज से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज और संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया। अस्पताल प्रबंधन ने फुटेज और रिकॉर्ड सौंप दिए, जिसके बाद परिजन संतुष्ट हुए और मामला शांत हुआ। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजन रात के समय सीसीटीवी की सीडी मांग रहे थे, लेकिन उस समय सीडी तैयार करने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। बाद में आवश्यक रिकॉर्ड उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज 25 जून को भर्ती हुई थीं और 26 जून को उनकी एंजियोग्राफी की गई थी। 29 जून को डिस्चार्ज के समय उनकी मेडिकल फाइल के साथ संबंधित सीडी भी उपलब्ध करा दी गई थी। अस्पताल का कहना है कि 30 जून की शाम जब मरीज को दोबारा भर्ती कराया गया, तब उनका ब्लड शुगर स्तर मात्र 24 mgथा, जो अत्यंत गंभीर स्थिति थी। मरीज को तत्काल आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें सेप्टीसीमिया हो गया। लगातार प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच कर रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
8 हजार की रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू एसीबी के हत्थे चढ़ा
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
झारखण्ड आंदोलनकारियो की बैठ, सरकार के खिलाफ आंदोलन तय
#
जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 तस्कर गिरफ्तार
#
अपराधियों ने चाचा भतीजा को मारी गोली, घटनास्थल पर चाचा की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
डीसी और एसएसपी से न्याय मांगने पहुंचे मृतक के परिजन
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
#
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका