Date: 19/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राजभवन मार्च के लिए गया से 133 वाहनों का काफिला पटना रवाना, विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र-युवा शामिल

8/19/2026 2:47:05 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : राजभवन मार्च को लेकर गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में 133 वाहनों का काफिला पटना के लिए रवाना हुआ। काफिले में हजारों छात्र और युवा शामिल हुए। विश्वनाथ यादव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजभवन मार्च आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निहत्थे छात्रों पर घातक हथियारों के इस्तेमाल की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पेपर लीक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, पदाधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विश्वनाथ यादव ने कहा कि राजद छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से 133 गाड़ियों में हजारों छात्र-युवा राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए पटना रवाना हुए हैं।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट