Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार,नगदी रुपये समेत बाइक-मोबाइल हुई  जब्त
 

9/5/2026 6:44:54 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आरा नवादा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है। मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार, 5 सितंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट