Date: 11/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोली लगने से युवक हुआ घायल, एमजीएम में हुए भर्ती
7/3/2026 2:47:00 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रामजनम नगर में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली सीधे घायल के मुंह में लगी, जिससे उनका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, संजय नामक युवक को निशाना बनाकर यह फायरिंग की गई। आरोपी अनिल और कृष्णा ने बातचीत का बहाना बनाकर संजय के पास पहुंचे और अचानक हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजय मौके पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही संजय के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कदमा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल भी पहुंचे, जहां घायल संजय का हालचाल जानने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। शहरवासी अब सवाल कर रहे हैं कि कब तक जामशेदपुर में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और सुरक्षा व्यवस्था कब सुधरेगी? हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधायक हत्या साजिश मामले में मुखिया गिरजा देवी का पलटवार
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
गांजा तस्करी का खुलासा, 3.865 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
सिटी एसपी का गोविंदपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अतिक्रमण हटाओ अभियान : जेसीबी चलाकर सड़क किनारे बने अस्थायी अतिक्रमण हटाए
#
गया में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन शिविर शुरू, उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
#
गोली लगने से युवक हुआ घायल, एमजीएम में हुए भर्ती
#
किशोरी की मौत के बाद अस्पताल में मचा बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, भड़कें परिजन
#
आधार यूजर्स को बड़ी राहत, अब मुफ्त में अपडेट होगी ई-मेल आईडी