Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आधार यूजर्स को बड़ी राहत, अब मुफ्त में अपडेट होगी ई-मेल आईडी
7/1/2026 12:06:53 PM IST
203
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 जुलाई 2026 से आधार में ई-मेल आईडी अपडेट करने की सुविधा निशुल्क कर दी है। पहले इस सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध होगी। UIDAI के अनुसार, यह पहल लोगों को अपनी संपर्क संबंधी जानकारी समय-समय पर अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आधार से ई-मेल आईडी जुड़ी होने पर उपयोगकर्ताओं को ओटीपी, महत्वपूर्ण सूचनाएं और विभिन्न सरकारी एवं डिजिटल सेवाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। यह मुफ्त सुविधा फिलहाल छह महीने के लिए लागू की गई है और 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी। हालांकि, इसका लाभ केवल आधिकारिक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ही लिया जा सकेगा। ऐसे में जिन लोगों की ई-मेल आईडी आधार से लिंक नहीं है या पुरानी हो चुकी है, वे बिना किसी शुल्क के उसे अपडेट करा सकते हैं। इस फैसले से करोड़ों आधार उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी और डिजिटल सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान होगी।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!
#
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक ,धूम धाम से पूजा मनाने का लिया गया निर्णय