Date: 22/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वर्ष 2026 के शारदीय दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर नई कार्यकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन

7/6/2026 1:43:41 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : वर्ष 2026 शारदीय दुर्गापूजा आयोजित करने को लेकर जमशेदपुर अंतर्गत माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा नई कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन हेतु माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के संस्थापक संतन ओझा "बब्लु" की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप के प्रांगण में किया गया। बैठक का संचालन सदस्य पप्पु कुमार वर्मा ने किया, बैठक में सर्वप्रथम एक स्थायी समिति का गठन किया गया, जिसमें सभी आम सदस्यों ने सर्वसहमति से पूरीहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के,भारती देवी, संतन ओझा बब्लु,योगेश रामा,शैलेन्द्र कुमार को बनाया गया, स्थायी समिति के सदस्यों ने बीते वर्ष 2025 के पूजा की समीक्षा की गई बैठक में इस वर्ष शारदीय दुर्गापूजा त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट