Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
10/6/2026 4:01:16 PM IST
59
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद के IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज–ईस्टर्न जोन’ का आयोजन किया गया। ACIC, IIT (ISM) फाउंडेशन की ओर से मैनेजमेंट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि IIT (ISM) में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने काम के माध्यम से दूसरे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
सांसद ने कहा कि देश के युवाओं में अपार क्षमता और प्रतिभा है। स्टार्टअप और नए नवाचारों के जरिए युवा न केवल खुद आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी और छोटी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर देश में ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने की जरूरत है। आज युवा नौकरी तलाशने के बजाय खुद सक्षम होकर रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को मंच और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक माह से ठप पड़ा संपत्ति निबंधन कार्य पकड़ा तूल,भाजपा नेता मुकेश पांडेय के राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को सौंपा ज्ञापन, कहा….
#
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास व सुख-समृद्धि की कामना
#
कोलकाता से योग का संदेश, विकास को नई रफ्तार: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कार्यक्रम
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान