Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोधगया में धूमधाम से मना परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव, विश्व शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
7/6/2026 1:43:41 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बोधगया (गया) विश्व शांति, करुणा और अहिंसा के प्रतीक परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव रविवार को बोधगया में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह महाबोधि मंदिर में दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व कल्याण की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बोधगया के एक निजी होटल में इंडियन नेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल (IBC) के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में देश-विदेश से आए बौद्ध अनुयायियों, विभिन्न बौद्ध मठों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत समेत विशिष्ट अतिथियों को पारंपरिक खादा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सिक्किम सहित कई राज्यों से पहुंचे अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक आमची लंबा ने बताया कि बोधगया में 100 से अधिक बौद्ध मठ हैं और इंडियन नेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल पिछले दो वर्षों से दलाई लामा का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि विश्व शांति, करुणा, मानवता और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। वहीं, विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि दलाई लामा का पूरा जीवन प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। आज के समय में सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "भाईचारा मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा।" उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व शांति की कामना के साथ केक काटकर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर समारोह का समापन हुआ।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने
आरोपी को
मोतिहारी से दबोचा...
#
अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ......
#
दोस्तों के साथ झील घूमने निकला आशिफ
रहसमय तरीके से लापता,
पुलिस तलाश में जुटी
......
#
गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, थाने में सुनवाई नहीं होने की शिकायत, लगाया न्याय की गुहार......
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
#
गंगा-सोन के बढ़ते जलस्तर से भोजपुर में अलर्ट, डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान
#
बोधगया में धूमधाम से मना परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव, विश्व शांति और भाईचारे का गूंजा संदेश
#
17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की