Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अधिवक्ता के घर घुसे चोर,17 लाख के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस जाँच में जुटी ...... 
 

9/15/2026 4:30:39 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हृदय नगर में देर रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता जावेद जमाल के घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर घर के बाहर का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज का ताला तोड़कर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तथा 95 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अधिवक्ता जावेद जमाल ने बताया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोरों ने घर में प्रवेश किया। रात करीब 3:10 बजे उनकी नींद खुली तो आंखों में तेज जलन महसूस हुई। उन्होंने पानी से आंखें साफ कीं और हॉल में पहुंचे। हॉल का दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। बाहर का मुख्य गेट भी खुला मिला। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता को जगाया। जांच करने पर पिता के कमरे में रखा गोदरेज टूटा हुआ मिला और उसमें रखे करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तथा 95 हजार रुपये नकद गायब थे।घटना की सूचना मिलते ही कोवाली पुलिस अधिवक्ता के घर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में पांच की संख्या में संदिग्ध चोर घर के आसपास दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
जावेद जमाल ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट