Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप
7/7/2026 5:20:33 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद परिसदन में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ढुल्लू महतो ने एक बार फिर निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सांसद ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने निरसा विधायक को भगोड़ा प्रिंस खान का सबसे बड़ा संरक्षक बताया। सांसद का आरोप है कि विधायक ने कोयलांचल के ईमानदार नेता ए.के. राय का नामोनिशान मिटा दिया। उन्होंने अरूप चटर्जी को दो-दो हत्याओं का आरोपी बताते हुए कहा कि वह सुशांतो सेनगुप्ता की हत्या और राजीव मिश्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी हैं। सांसद ने कहा कि उनके ऊपर दर्ज सभी मामले साजिश के तहत कराए गए हैं और यदि उन पर लगाया गया एक भी आरोप साबित हो जाए तो वह सरकार से इच्छा मृत्यु मांग लेंगे। सांसद ढुल्लू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी आरोप लगाया कि मासस नेता मोइज़ खान प्रिंस खान का सबसे बड़ा शूटर है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष 25 मई को पुलिस ने तालडांगा स्थित मोइज़ खान के घर से प्रिंस खान के मुख्य शूटर रिजवान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। सांसद के अनुसार रिजवान की गिरफ्तारी के बाद से मोइज़ खान फरार है और मोइज़, रिजवान तथा प्रिंस खान के मुख्य संरक्षक विधायक अरूप चटर्जी हैं। सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक बताएं कि मोइज़ खान कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक इनके माध्यम से फोन कराकर उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि वह गलत लोगों के सामने न पहले झुके हैं और न आगे झुकेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निरसा में उनके द्वारा स्वीकृत एलिवेटेड रोड को विधायक ने रंगदारी के लिए रोक दिया और छह करोड़ रुपये रंगदारी मांगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
#
नोविज्ञान विषय में करियर की अपार संभावनाएं : प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन
#
22 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
AI में भारत की बड़ी छलांग: मोदी ने VivaTech 2026 में भारत को बताया Global Tech Hub
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प