Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
4/8/2026 4:42:31 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झरिया के चौथाई कुल्ही स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के पास धर्मनगर में बुधवार को अचानक जमीन में पड़ी दरारों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इलाके के एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी हैं। जमीन फटने जैसा दृश्य बन गया है, जिससे संभावित भूधंसान का खतरा साफ नजर आने लगा है। हालांकि अभी तक जमीन धंसी नहीं है, लेकिन दरारों का लगातार चौड़ा होना लोगों में डर पैदा कर रहा है। स्थिति को देखते हुए कई परिवार अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। लोग बताते हैं कि दरारें हर घंटे चौड़ी होती जा रही हैं, जिससे यह अंदेशा बढ़ गया है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग रात में घरों के भीतर रहने से भी हिचक रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र पहले खान क्षेत्र था और वे करीब 50 साल से यहां निवास कर रहे हैं। पुराने खनन क्षेत्र की खोखली जमीन के कारण ऐसी स्थिति दोबारा पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और बीसीसीएल को घटना की जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दरारों की स्थिति का वैज्ञानिक निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाना चाहिए, ताकि समय रहते लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पूरा इलाका भय और असमंजस की स्थिति में है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
#
नोविज्ञान विषय में करियर की अपार संभावनाएं : प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित
#
ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन
#
22 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प
#
AI में भारत की बड़ी छलांग: मोदी ने VivaTech 2026 में भारत को बताया Global Tech Hub