Date: 08/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एम.एम. महिला कॉलेज में मनाया वन महोत्सव, चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
7/7/2026 6:14:16 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: एम.एम. महिला कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अपने गोद लिए गए ग्राम छोटकी सनदिया में वन महोत्सव एवं नशा मुक्त भारत अभियान का सफल आयोजन किया गया। एम एम महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ ) नरेंद्र प्रताप पालित ने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान की। उन्होंने स्वयं सेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार समाज उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित किया। वन महोत्सव के अंतर्गत भोजपुर वन प्रमंडल, आरा द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 पौधों का रोपण गांव की सड़कों के किनारे तथा स्थानीय विद्यालय परिसर में किया गया। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अनेक पौधों का वितरण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के बीच किया गया ताकि वे अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में स्वयंसेविकाओं ने हाथों में बैनर लेकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की सफलता में छोटकी सनदिया ग्राम पंचायत के मुखिया श्री हरेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन कराने, स्थानीय विद्यालय से समन्वय स्थापित करने तथा एनएसएस टीम का ग्रामीणों से परिचय कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी एवं डॉ. सुंधा निकेतन रंजनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रम पदाधिकारियों ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व जन जागरूकता के प्रति उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एनएसएस) श्री अमित कुमार उपस्थित रहे जिन्होंने स्वयं सेविकाओं के उत्साह एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे जनहितकारी अभियान समाज के सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं सेविकाओं को आमजन से संवाद स्थापित करने तथा प्रभावी जनसंपर्क के व्यावहारिक तरीके भी बताए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पूरी टीम पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सारंगपुर पहुंची, जहां वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी प्रयास बताया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाएं जूही कुमारी, पूजा कुमारी, अदिति कुमारी, सिमरन कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रिया कुमारी,निशा कुमारी, लवली कुमारी और शैली कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संजय कुमार और पुरूषोत्तम कुमार ने इस आयोजन में सहयोग देकर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल तथा स्वच्छ, हरित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य "स्वयं से पहले आप" (Not Me, But You) की भावना को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित करता है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नोविज्ञान विषय में करियर की अपार संभावनाएं : प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित
#
ढुल्लू महतो का अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, प्रिंस खान से संबंध और रंगदारी के लगाए गंभीर आरोप
#
प्रिंस खान की धमकी पर माले का बड़ा कदम, सीएम के नाम पर सौंपा ज्ञापन
#
22 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनारडीह भूधसान मामले में घटनास्थल पहुँचे सरयू राय, BCCL को ठहराया दोषी
#
दर्जनों घरों में पड़ी दरार, दहशत में लोग, घर खाली करने को हुए मजबूर
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
AI में भारत की बड़ी छलांग: मोदी ने VivaTech 2026 में भारत को बताया Global Tech Hub
#
सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि के साथ हुआ जनसेवा का संकल्प