Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवैध कोयला तस्करी पर CISF का बड़ा एक्शन, 428 टन से अधिक कोयला जब्त
7/10/2026 2:34:09 PM IST
48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 428 मीट्रिक टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान कई वाहनों और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी जब्त किया गया। मामले में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईएसएफ ने 4 से 8 जुलाई के बीच झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न कोलफील्ड क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बीसीसीएल, सीसीएल और ईसीएल के अधीन आने वाले कई संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की गई। कार्रवाई में कुल 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक हाइवा ट्रक, 13 से अधिक मोटरसाइकिलें और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान अवैध खनन और कोयला तस्करी से जुड़े मामलों में चार एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। कई संदिग्धों की पहचान की गई है और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि कोयला संपदा की सुरक्षा और अवैध कारोबार पर अंकुश उनकी प्राथमिकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एफएसएल के डिप्टी डायरेक्टर बी.के. ठाकुर अपनी टीम के साथ जामताड़ा पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का बारीकी से निरीक्षण
#
जामताड़ा एनकाउंटर: जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर
#
बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
#
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश पड़ी भारी
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बड़ा सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, एक जवान की मौत, तीन घायल
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
बॉलीवुड में साउथ अभिनेत्रियों का बढ़ता दबदबा: ट्रेंड, वजह और सच्चाई क्या है?
#
चाकूबाजी कांड में मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
#
कप्तानी के पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड