Date: 24/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी

10/24/2026 3:39:03 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास बने खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी कर उन्हें चिह्नित किया गया और नंबरिंग की गई। अभियान के दौरान धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार राम और भूली थाना की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर संबंधित लोगों को नोटिस दिया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। धनबाद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रांगाटांड़ ट्रैक्शन कॉलोनी से पांडरपाला तक चलाए गए अभियान के दौरान खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी की गई। चिह्नित निर्माणों की नंबरिंग कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। धनबाद के अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि जिलेभर में सरकारी जमीनों को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण के दायरे में आने वाले खटालों, झोपड़ियों और अन्य निर्माणों के संबंध में संबंधित लोगों को नोटिस दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर फिलहाल कार्रवाई की जा रही है, वह रेलवे की जमीन है। इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त की ओर से संबंधित रेल अधिकारियों को सूचित किया गया है। सीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि धनबाद शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर संचालित खटालों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में लोको टैंक, डीएस कॉलोनी, बरमसिया पुल के आसपास स्थित खटालों और मनईटांड़ में भी अभियान चलाने की योजना है। प्रशासन के अनुसार, जिले में जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे चिह्नित कर नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क ।