Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

7/10/2026 2:59:03 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में आगामी एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष लोक अदालत के प्रभावी संचालन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव दिवाकर कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एन.आई. एक्ट से संबंधित लंबित मामलों में अधिक से अधिक प्री-सिटिंग आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत की सफलता सभी संबंधित न्यायालयों के समन्वित प्रयासों पर निर्भर करती है। इसलिए सभी न्यायालय आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके। बैठक में यह भी बताया गया कि विशेष लोक अदालत से संबंधित नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा उनकी तामिला संबंधित थाना के माध्यम से कराई जाएगी।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट