Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
9/9/2026 12:21:37 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- धनबाद शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। अभियान रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर कोर्ट परिसर रोड होते हुए डीआरएम चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई दर्जनों दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही वैकल्पिक स्थान पर दुकान और ठेला लगाने को कहा गया। धनबाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।आज जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रणधीर वर्मा चौक से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। टीम कोर्ट परिसर रोड होते हुए डीआरएम चौक तक पहुंची। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों पर कार्रवाई की गई। दर्जनों दुकानों और ठेलों को हटाया गया। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि शहर में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। खासकर कोर्ट परिसर के आसपास सड़क किनारे और अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर भी दुकान और ठेले लगाए जा रहे थे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क या फुटपाथ पर दोबारा कब्जा न करें। उन्हें वैकल्पिक स्थान पर दुकान या ठेला लगाने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारी अनिल कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
पारंपरिक खेती से कम मुनाफा तो सफेद चंदन का रुख, 12 साल बाद करोड़ों की कमाई की उम्मीद
#
नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, बिहार रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर