Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वीकेएसयू में आज राज्यपाल का शिक्षक-छात्र संवाद, तैयारियां पूरी
7/16/2026 4:36:32 PM IST
64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में आज बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में आयोजित होने वाले शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल, मंच, बैरिकेडिंग, ध्वनि व्यवस्था और आकर्षक सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे परिसर को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने में जुटा है। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। इस संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सावन में शिवमय हुआ देश, प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में उमड़ी आस्था की भीड़
#
JPSC PT परीक्षा विवाद: छात्रों के समर्थन में उतरा AISA, नेहा बोरा का नया ऐलान
#
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
#
9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल
#
जमशेदपुर: अबीरा संस्था ने ग्रामीण महिलाओं को दिया सोहराय पेंटिंग का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, मारपीट और फायरिंग मामले पर भड़के मेयर संजीव सिंह ,कहा ...
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
Toy Story 5 का धमाकेदार इंतज़ार शुरू, वुडी और बज़ की नई कहानी को लेकर बढ़ा क्रेज
#
बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना