Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, चार राज्यों के बुद्धिजीवी होंगे शामिल

8/3/2026 4:34:42 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर आदिवासी छात्र एकता की और से बिस्टुपुर रिगल मैदान में भब्य 9 अगस्त को विश्व आदिवासी मनाया जायेगा। जिसमे बिहार, उड़ीसा, बंगाल झारखण्ड आदि चार राज्य से बुद्धि जीवी लोगो इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगें, वहीं आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता में जानकारी दिया। वहीं आदिवासी छात्र एकता सन् 2007 से ही आदिवासी दिवस की महत्व, आदिवासी और आदिवासीयत को बनाये रखते हुए आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है। इस वर्ष भी आदिवासी दिवस का आयोजन " अपनी पहचान को पहचानों" नारा के साथ जनसभा को आयोजन किया गया है। जिसमे कई विषय पर भी चर्चा किया जायेगा।
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केशरी की रिपोर्ट