Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाभी पर तंज कसना पड़ा भारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

7/17/2026 1:57:47 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Arra : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। भाभी पर तंज कसने को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज पटना में चल रहा है। घायल युवक की पहचान मनोज कुमार शर्मा उर्फ मोनू शर्मा के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।भाभी पर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद,परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, भाभी पर कथित व्यंग्यात्मक टिप्पणी को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और बड़े भाई ने हथियार निकालकर छोटे भाई को गोली मार दी।पुलिस जांच में जुटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाभी पर तंज कसने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट