Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JSLPS की महिलाओं ने डीसी से की शिकायत, क्लस्टर बदलाव और उच्च स्तरीय जांच की मांग
7/17/2026 7:17:46 PM IST
86
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर:
जमशेदपुर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सदर प्रखंड के विभिन्न क्लस्टरों में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत की। महिलाओं ने क्लस्टर में बदलाव, जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि जो सदस्य क्लस्टर में बदलाव या अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाती हैं, उन्हें पंचायत से हटा दिया जाता है। उनका कहना है कि कई महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सदर प्रखंड के सभी पांच क्लस्टरों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि गरीब महिलाओं को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे वे सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रही हैं। महिलाओं ने क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मंजूरी मायती को हटाने की मांग भी की। इसके अलावा बागबेड़ा क्लस्टर की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, सचिव सुमित्रा नाग, कोषाध्यक्ष मोनिका दास और लेखापाल अन्नपूर्णा देवी को भी बदलने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ब्लॉक के बीपीएम सुधाकर मिश्रा, डीपीएम सुजीत बारी और डीएम इफ्तियार आलम के कार्यों पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कुछ पदाधिकारी दबंगई का रवैया अपनाते हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।महिलाओं ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और JSLPS से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केशरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
10वीं के छात्र शिवम कुमार का गंगा से शव हुआ बरामद, परिजनों ने प्रशासन पर निकाला गुस्सा
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
#
महिला सिपाहियों का पासिंग आउट परेड आयोजन, 1084 प्रशिक्षण प्राप्त महिला का दीक्षांत समारोह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऋषि कुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले का हुआ उद्घाटन,दूर-दूर से पहुँच रहे लोग
#
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात