Date: 18/07/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

5/7/2026 6:32:11 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा :  बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने आज  जिलाध्यक्ष निलेश गयासेन  की अध्यक्षता में चतरा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं,जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है,जबकि आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, मजदूर, किसान एवं आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी नेताओं ने सरकार से अविलंब महंगाई पर नियंत्रण लगाने,बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने तथा गरीबों को राहत देने की मांग की।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का  किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
 

# निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
# SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा  विकास

# दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश