Date: 19/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

7/18/2026 5:06:17 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा : भोजपुर जिले के बिहिया नगर वार्ड संख्या-6 में ईंट की दीवार गिरने से एक ही परिवार के सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 को जाम कर आगजनी शुरू कर दी। भोजपुर के बिहिया नगर वार्ड संख्या-6 में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घटना से नाराज लोगों ने बिहिया नगर के डाकबंगला चौक पर बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं  । फिलहाल सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट