Date: 19/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया 

7/18/2026 5:38:40 PM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीते 15 और 16 जुलाई को धनबाद के एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट और माइनिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन मालिकों से सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग टास्क फोर्स द्वारा नियमित जांच अभियान के तहत 15 और 16 जुलाई को एना कोलियरी और कतरास कोलियरी क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन, माइनिंग चालान में विसंगतियां, टैक्स बकाया, बिना त्रिपाल के खनिज परिवहन और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। इन अनियमितताओं के आधार पर करीब 40 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सौंप दिया गया है। वाहन मालिकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने बीसीसीएल और सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील करते हुए कहा कि वाहन तभी सड़क पर चलाएं जब सभी आवश्यक कागजात पूर्ण हों, मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किया जाए और खनिज परिवहन के दौरान त्रिपाल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी प्रकार की दुर्घटना या नियमों के उल्लंघन की स्थिति उत्पन्न न हो।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क