Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, मंत्री का किया पुतला दहन
7/18/2026 6:43:20 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा :
सदर अस्पताल में रेफर की गई गर्भवती महिला की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है।आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सत्यानंद झा, भाजपा नेत्री बबिता झा, सुरेश राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और विरोध जारी रखा।गौरतलब है कि गुरुवार को सदर अस्पताल से रेफर की गई एक गर्भवती महिला की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आठ लोगों के खिलाफ जामताड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला का करीब पांच घंटे तक समुचित इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी जिम्मेदार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री स्वयं घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं और मृतका के घर जाकर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री या स्वास्थ्य विभाग की ओर से भाजपा के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अतिक्रमण हटाओ अभियान : जेसीबी चलाकर सड़क किनारे बने अस्थायी अतिक्रमण हटाए
#
10-12 लाख के जेवरात समेत नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र
#
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक आज
#
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल