Date: 05/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
7/18/2026 12:16:44 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamatra :
जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 27 मोबाइल फोन और 39 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एसपी शंभु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के मोहड़ा पसोई तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और मट्टांड़ में कुछ लोग साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी (साइबर) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तीनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच और जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र से चार, कुल नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और विभिन्न बहानों से उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 39 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
एसपी ने कहा कि जिले में साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से 66.75 लीटर अवैध शराब बरामद
#
चेन स्नैचिंग का फरार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद
#
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार ने युवक पर लगाया गोली चलाने का आरोप
#
SIR कैंप में कैमरा ऑन होते ही हुआ बवाल! BDO पर मारपीट का लगा आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक
#
दामोदर नदी के किनारे से पुलिस ने अज्ञात का शव को किया बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत
#
पहलगाम पहुंचीं सारा अली खान, स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, अमरनाथ यात्रा की अटकलें तेज!
#
सावन महोत्सव में महिलाओं संग जमकर झूमीं विधायक पूर्णिमा साहू, वीडियो वायरल
#
साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर ठग गिरफ्तार
#
सरकार ने LIC की 6.5% हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू, ₹382 प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय