Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

10-12 लाख के जेवरात समेत नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार

7/18/2026 5:38:40 PM IST

104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर के बरियारपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। नीरपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज का लॉकर तोड़ दिया और करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात समेत नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय शंकर मंडल के घर में यह बड़ी चोरी हुई। उनकी पत्नी बिंदु देवी अपने बेटे के साथ दो दिन पहले लखीसराय के सूर्यगढ़ा रिश्तेदार के यहां गई थीं। शुक्रवार शाम जब परिवार घर लौटा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। घर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ था। पीड़िता के अनुसार लॉकर में रखे करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। आशंका है कि चोर घर के पीछे बने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट