Date: 20/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने नीट में मारी बाजी, ऑनलाइन पढ़ाई कर बनाई पहचान
7/19/2026 2:13:45 PM IST
121
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो आर्थिक अभाव भी मंजिल की राह नहीं रोक सकता। धनबाद की भूदा बस्ती की रहने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है। एसएसएलएनटी और सीएम उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय की छात्रा रही पूनम ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और पूरे धनबाद का नाम रोशन किया है। धनबाद की रहने वाली पूनम कुमारी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 582 अंक, 99.1375 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 16,972 हासिल की है। पूनम के पिता धरमू गोराई दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां पीपू देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद पूनम ने ऑनलाइन कोचिंग और लगातार मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वह सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर धनबाद जिला टॉपर भी रह चुकी हैं। पूनम का सपना भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। पूनम की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पूनम के भाई अजीत गोराई ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी बहन ने मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए केवल मजबूत इरादों की जरूरत होती है। पूनम की यह सफलता उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कांटापहाड़ी में फिर हुआ भूधंसान, लोगों में मची अफरा तफरी, स्थानीय लोग चिंतित
#
गुरु पूर्णिमा की तैयारी पर संस्कृत पाठशाला में गुरु वंदना के साथ औषधीय पौधों का वितरण
#
डीसी आदित्य रंजन ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, समय पर डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश
#
आरएसएस की युवा संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण का संदेश, युवाओं को 'पंच परिवर्तन' अपनाने का आह्वान
#
भारत ने लॉन्च किया 'व्हाइट रैबिट' टाइम नेटवर्क, अब और सटीक होगा भारतीय मानक समय (IST)
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीन विवाद में खूनी झड़प, युवक को तीर लगा
#
रामनवमी में जुलूस पर पथराव से बलियापुर में तनाव,बोले एसएसपी प्रभात कुमार उपद्रवी बख्से नही जाएंगे
#
मृतकों के अंतिम संस्कार में बाधा, करोडो का प्रोजेक्ट बेकार
#
री-एडमिशन फीस को लेकर महिलाओं ने किया बवाल, कहा शिक्षा विभाग चाहे तो नहीं होगा...
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत