Date: 20/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गुरु पूर्णिमा की तैयारी पर संस्कृत पाठशाला में गुरु वंदना के साथ औषधीय पौधों का वितरण
7/19/2026 2:13:45 PM IST
42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia :
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व से पहले झरिया के श्री सत्यनारायण मंदिर स्थित संस्कृत पाठशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को गुरु वंदना के श्लोकों का अभ्यास कराया गया। साथ ही संस्कृत संभाषण, अंताक्षरी और औषधीय पौधों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। झरिया के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में संचालित संस्कृत पाठशाला में आगामी गुरु पूर्णिमा को लेकर विशेष कक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों को "अखंड मंडलाकारम्..." गुरु वंदना श्लोक का उच्चारण और उसका अर्थ समझाया गया। अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़े, संस्कृत संभाषण और गीतों का भी अभ्यास कराया गया। वहीं वैभव अग्निहोत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इसके साथ ही वैद्य सुखलाल ने बच्चों को औषधीय बीज और पौधे वितरित किए। विद्यार्थियों ने इन पौधों को गमलों में लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गुरु पूर्णिमा से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को न केवल गुरु के महत्व का संदेश दिया, बल्कि संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में बढ़ा विवाद,एक दूसरे पर दोनों पक्षो ने लगाये गंभीर आरोप
#
अवैध हथियार निर्माण करने वाली मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
#
स्कूल बस और ट्रक जोरदार हुई टक्कर ,कई छात्र समेत ट्रक चालक घायल,मौके पर पहुंची पुलिस
#
बहुसांस्कृतिक समाज में सुशासन और सामाजिक परिवर्तन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
#
महिला थाना में रखी गई एक महिला अचानक हुई गायब, हरकत में आई पुलिस