Date: 19/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसीए विवाद : 65सदस्यों के हस्ताक्षर को जांच कमेटी ने कर दिया खुलासा, संजीव झा ने पकड़ी गड़बड़ी , सरिता सिन्हा बनी महिला क्रिकेट समिति के अध्यक्ष
7/19/2026 9:05:18 PM IST
229
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद क्रिकेट संघ की प्रबंध समिति की शनिवार को हुई बैठक में क्रिकेट के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। अवधेश कुमार सिंह की ओर से डीसीए को विशेष आम सभा बुलाए जाने को लेकर भेजे गए पत्र को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि इसमें कई सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी थे, कई ऐसे लोगों के हस्ताक्षर थे जो सदस्य ही नहीं थे। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अवधेश कुमार सिंह की ओर से भेजे गए पत्र पर प्रबंध समिति की 26 जून को हुई बैठक में चर्चा हुई थी। बैठक में उस पत्र में सदस्यों के हस्ताक्षर की वैधता को लेकर संशय व्यक्त किया गया था। पत्र देने के तीन दिन के बाद स्वयं अवधेश कुमार सिंह ने ईमेल भेजकर स्वीकार किया था कि उस पत्र में दस सदस्यों के हस्ताक्षर वैध नहीं थे। इसपर समिति ने सदस्यों के हस्ताक्षर की वैधता की जांच कराने के लिए धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार झा को अधिकृत किया था। संजीव कुमार झा ने इसपर अपनी रिपोर्ट 16 जुलाई को सौंपी जिसमें यह कहा गया कि कई सदस्यों ने उसमें अपना फर्जी हस्ताक्षर होने की बात कही। कई क्लबों के प्रतिनिधियों के तौर पर जो हस्ताक्षर किए गए वे क्लब की ओर से प्राधिकृत ही नहीं थे। एक ऐसे सदस्य के भी इसपर हस्ताक्षर मिले जो लंबे समय से विदेश में हैं। कुल मिलाकर 65 प्रतिशत सदस्यों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी पाई गई। संजीव झा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अवधेश कुमार सिंह की मांग को अस्वीकृत कर दिया गया और इस संबंध में उन्हें रविवार को पत्र भेज भी दिया गया।
बैठक में कई और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसमें धनबाद में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने और महिला क्रिकेटरों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला समिति का गठन किया गया। समिति की अध्यक्ष डीपीएस की प्राचार्य डा. सरिता सिन्हा को बनाया गया जबकि पूनम शर्मा, आशनी सिंह, डा. नीतू सहाय, सोनाली सिंह, सुप्रिया कुमारी, कल्याणी सिन्हा, डा. रीना बर्णवाल और बिंदु सिंह को इसका सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह एवं दिवेन तिवारी के आचरण एवं एसोसिएशन की गतिविधियों के प्रति उनके असहयोगात्मक रवैये को लेकर चर्चा की गई। प्रबंध समिति का मत था कि उनके व्यवहार से ऐसा लग रहा था कि उनका उस समिति पर विश्वास ही नहीं है, जिसके वे सदस्य हैं। इससे लगता है कि वे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं और ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपना पद त्याग दिया है। उनके स्थान पर अशोक सराफ और शिव शक्ति को तत्काल प्रभाव से कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अभिषेक सिंह को भी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पत्रकारों की आपसी एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुआ माॅनसून खेल महोत्सव
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….
#
डीसीए की तीन दिवसीय अंपायरिंग-स्कोरिंग वर्कशॉप शुरू,अंपायरिंग-स्कोरिंग के गुर सीखेंगे प्रतिभागी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में 40 हजार दवा दुकानें बंद, ई फार्मेसी के विरोध में दवा व्यपारियों की हड़ताल
#
भारत माता के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर, BJP की विशाल तिरंगा यात्रा
#
अस्पताल में आग से मचा अफरा तफरी, मरीज एवं उनके परिजन दहशत में
#
सट्टेबाजी के वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, जमशेदपुर का तिवारी जी चर्चे में
#
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हुई संपन्न, मतदान के लिए सुरक्षा के रहे पुख्ते इंतेज़ाम