Date: 22/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का मजबूत स्क्वॉड, कमिंस-हेजलवुड-लियोन की वापसी

7/21/2026 5:37:29 PM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कप्तान पैट कमिंस के साथ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है। तीनों खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। इनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण एक बार फिर मजबूत नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 22 अगस्त से मैके में होगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है, इसलिए दोनों टीमों के लिए इसके मुकाबले काफी अहम माने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा के संन्यास के बाद जेक वेदराल्ड को टीम में जगह मिली है। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि वापसी करने वाले स्टार खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क