Date: 24/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NEET पेपर लीक पर धनबाद में गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
7/24/2026 2:11:14 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर छात्रों को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल केंद्र सरकार को घेरने के लिए इस मामले का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में हुए कथित पेपर लीक मामलों पर जवाब देना चाहिए। उनका आरोप है कि उन मामलों पर कांग्रेस चुप्पी साध लेती है, जबकि अब छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। नेताओं ने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई हो, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, केंद्र से बातचीत के बाद लिया फैसला
#
मौसम का कहर! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में रेड अलर्ट
#
श्री श्याम मंदिर भूमिपूजन की तैयारी पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
#
डिमना डैम हादसा: सर्च ऑपरेशन के बाद मिले दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव
#
सोनम वांगचुक ने बीजेपी मंत्रियो के मौजूदगी में तोड़ा अनशन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धूम-धाम से मना प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह
#
"कॉकरोच जनता पार्टी" : युवाओं और बेरोजगारों की बानी नई आवाज !
#
ब्रेन मलेरिया ने का कहर, एक सप्ताह में 4 बच्चो की हुई मौत, 20 जायदा मरीज हॉस्पिटल में भर्ती
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद
#
पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में घेरा डीसी ऑफिस ,सांसद समेत विधायकों ने घेरा सरकार को ,कहा ...