Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में घेरा डीसी ऑफिस ,सांसद समेत विधायकों ने घेरा सरकार को ,कहा ...
 

5/11/2026 4:06:34 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  पेयजल एवं बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित धनबाद जिला मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह, सांसद ढुल्लू महतो के अलावे धनबाद और बाघमारा क्षेत्र से विधायक एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता घेराव कार्यक्रम में शामिल रहे। 
प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह खत्म हो चूका है।  जनता भीषण गर्मी में पानी और बिजली के लिए त्राहिमाम कर रही है, लेकिन राज्य के मुखिया केवल घोषणा और प्रचार प्रसार में व्यस्त है। श्री मरांडी ने कहा कि गांवों में महिलाएं कई किलो मीटर से पानी लाने को मजबूर हैं पर बेशर्मी सरकार को शर्म तक नहीं आती सिर्फ मईया सम्मान का ढिढोरा पीट महिलाओ को सम्मान देने की बात करती है अब यह नौटंकी चलने वाली नहीं है। अंधी सरकार को यह नहीं दीखता कि आम जनता गांव के हो या शहर के हो सब के सब बिजली के आंख मिचौली से परेशान है ।  सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वहीं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया-धनबाद समेत पूरे राज्य में पेयजल एवं बिजली संकट ने भयावह रूप ले लिया है। लगातार मिल रही जन शिकायतों के बावजूद सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं  हैं। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी लोग पानी और बिजली की समस्या से परेशान हैं। कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जबकि लगातार बिजली कटौती से आम लोगों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। वही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बिजली के संकट ने आम जनता को संकट में ला दिया है। भले बिजली नहीं मिले लेकिन बिजली बिल खटा खट आता है । वही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी सरकार के खिलाप जमकर भड़ास निकली।  कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने भी सरकार को खरी खोटी सुनाई। वही कार्यक्रम में जिले भर से आये कार्यकर्ताओ ने अपने अपने अंदाज में अपनी बाते रखी।   
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
 

# जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान 
# योगी मंत्रिमंडल में मेरठ का बढ़ा दबदबा, डा. सोमेंद्र तोमर की होगी प्रोन्नति!
# धनबाद-बोकारो सड़क खोलने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का मिला समर्थन....
#
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
 



ट्रेंडिंग न्यूज़

#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा