Date: 24/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धूम-धाम से मना प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह

5/31/2026 3:11:43 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ अर्णव मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, मिसेस इंडिया एशिया के विजेता नीला सेन गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों,और अन्य क्षेत्रों के योगदानकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन जमशेदपुर की एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जो रक्तदान शिविर, समाज सेवा तथा विभिन्न सम्मान कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है। पिछले कई वर्षों से यह संस्था सैकड़ों लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करती आ रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट