Date: 26/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आजाद नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

7/26/2026 5:44:02 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-9 स्थित अल हबीबिया अपार्टमेंट, गौसिया मस्जिद के समीप एक महिला द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान जुगनू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
 
जमशेदपुर से  कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट