Date: 20/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान हुई तेज, कई होटल व अस्पतालों में खामियां उजागर, सुधार के निर्देश

6/7/2026 2:22:54 PM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में हाल ही में मुज्जफरपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हुए होटल और अस्पताल अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अग्निशमन विभाग ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट, हेल्थ केयर सेंटर और निजी अस्पतालों में विशेष अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया, जिसमें कई संस्थानों में भारी लापरवाही उजागर हुई है। जांच के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, जिसके बाद विभाग ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। और एक तय सीमा में अगर वे फायर सेफ्टी के मानकों को पूरा नहीं करते तो उनके संस्थानों के सिल करने का भी काम किया जाएगा। वहीं इस मामले में संध्या ग्रैंड के संचालक धर्मेंद्र ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम होटल आई थी जिन्होंने फायर सेफ्टी को ले कई मानकों की जांच की और कई निर्देश भी दिए और उन नियमों को पालन करने को कहा और जो कमियां है उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट